नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA )द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा  कॉमन यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट (CUET ) कई भाषाओं में आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम में छात्रों  के दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों की आबादी में छात्र भाग लेते हैं। टेस्ट में आए स्कोर के आधार पर छात्रों को कॉलेज में एड्मिशन दिए  जाते हैं। यूजीसी (UGC) ने सोमवार को यह घोषणा की है कि अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट 2022 -23 इस साल कई भाषाओं में होगी।

यह भी पढ़े… CUCET: खत्म होगा इंतज़ार! इस हफ्ते शुरू हो सकती है CUCET आवेदन प्रक्रिया, जाने परीक्षा का पैटर्न..

इस साल टेस्ट  13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।  जिसमें हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, आसामी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी भी शामिल है।  इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू जैसे यूनिवर्सिटी में भी CUCET के आधार पर एड्मिशन होगा।  अन्य कई ऐसे भी प्राइवेट और राज्य विश्वविद्यालय है जिन में के टेस्ट के आधार पर दाखिला होगा।

CUCET 2022: JNU समेत कई कॉलेजों में होगा CUCET से दाखिला, जाने कब होगी टेस्ट की तारीख की घोषणा

बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते से CUET अंडर ग्रेजुएट (UG) के आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।  अन्य जानकारी के लिए छात्र NTA के ऑफिशल वेबसाइट  http://nta.ac.in/  पर विजिट कर सकते हैं। CUET के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएट  (PG) में भी एड्मिशन होगा,  पीजी के आवेदन के लिए कोई भी जानकारी यूजीसी द्वारा फिलहाल नहीं दी गई है।