CUET PG 2022: जारी हुए फेज-1 की परीक्षाओं के लिए ऐड्मिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, जानें यहाँ

Admit Card

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रन्स टेस्ट पीजी (CU) की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 1 सितंबर से परीक्षाओं का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में होने जा रहा है। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर कर सकते हैं। CUET PG के परीक्षा के आधार पर छात्रों का दाखिला देशभर के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए होगा। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कर रही है

यह भी पढ़े… SSC Recruitment 2022:इन पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

बता दें की CUET PG परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक होगा। यह ऐड्मिट कार्ड 1, 2 और 3 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी कीये गए हैं। बहुत जल्द अन्य फेज में होने वाली परीक्षाओं के ऐड्मिट कार्ड भी जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं शाम 3 बजे से 5 बजे दूसरी शिफ्ट का आयोजन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें ऐड्मिट कार्ड
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर दिए गए लिंक “ऐड्मिट कार्ड फॉर फेज 1 CUET PG 2022” पर क्लिक करें।
  • अब एक नया विंडो खुलेगा, आपको ऐड्मिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पूछे गए डिटेल्स को भरें।
  • आप स्क्रीन पर अपना ऐड्मिट कार्ड देख सकते हैं। इसका प्रिन्टआउट निकाल कर रख लें। परीक्षा के दौरान आपको इसकी जरूरत पड़ेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews