
CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा (Common University Entrance Test PG) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही एनटीए एडमिट कार्ड भी जारी करने वाला है।
12 जून की परीक्षा में करीब 61, 341 छात्र शामिल होने वाले हैं। सीयूईटी पीजी के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा की तारीख, विषय, टेस्ट पेपर, एग्जाम शिफ्ट और परीक्षा के निर्धारित शहरों के नाम दिए होते हैं। यह एडमिट कार्ड नहीं है। जल्द ही हॉल टिकट भी जारी होगा। उम्मीदवार अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहे।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर CUET PG Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपके स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

