उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, जल्द खुलेगा सीयूईटी पीजी के लिए करेक्शन विंडो, 31 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन

CUET PG 2024

CUET PG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) का रजिस्ट्रेशन पोर्टल कुछ दिनों में बंद होने जा रहा है। परीक्षा के आधार पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में छात्रों का दाखिला होगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 11:50 बजे तक है।

महत्वपूर्ण तारीखें

सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 11 मार्च से 28 मार्च तक देशभर में केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। करेक्शन विंडो 2 फरवरी को खुल सकता है। 4 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार करने का समय दिया जाएगा। 4 मार्च को एग्जाम सिटी स्लिप और 7 मार्च तक प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी हो सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 900 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करेंगे। फिर साइन इन करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews