Hindi News

CUET PG परीक्षा में बस एक दिन बाकी, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का खास ख्याल, पढ़ें पूरी खबर

Published:
सीयूईटी पीजी परीक्षा में एक दिन ही बाकी। जरूरी दिशानिर्देश, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध हो चुकी है। परीक्षा के दिन कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होगा। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या नहीं?
CUET PG परीक्षा में बस एक दिन बाकी, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का खास ख्याल, पढ़ें पूरी खबर

CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी 13 मार्च से शुरू होने वाली है। इसका समापन 1 अप्रैल 2025 को होगा। लाखों इसमें शामिल होंगे। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट-पीजी परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के लिए छात्रों का दाखिला देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जारी कर दिए हैं। साथ ही महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका अनुपालन छात्रों को परीक्षा के दिन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार  एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरुर निकाल लें।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें 

उम्मीदवार एडमिट कार्ड की प्रिन्ट कॉपी के साथ वैलिड फोटो आईडी भी पहचान सत्यापन प्रक्रिया के लिए अपने पास जरूर रख लें। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवार पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट जरूर रखें। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर फोटोग्राफ अच्छे से चिपका हुआ होना। थंब इंप्रेशन भी सही स्थान पर अच्छे से लगा होगा चाहिए।

जरूर रखें इन बातों ख्याल

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सही समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। 90 मिनट से एग्जाम सेंटर पहुंच।  ताकि आखिरी समय में कोई हड़बड़ी न हो।
  • एग्जाम हॉल में प्रवेश करते ही अपने निर्धारित सीट पर बैठें।
  • परीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें। उनके साथ दुर्व्यवहार न करें।
  • कोई भी प्रश्न या समस्या की जानकारी परीक्षकों को दें। आसपास के परीक्षार्थियों से बातचीत न करें।
  • परीक्षा के दिन सिंपल वस्त्र धारण करें। गहने और मेटल एक्सेसरीज़ पहनने से बचें। अधिक पॉकेट वाले कपड़े भी ना पहनें।
  • उम्मीदवार परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित चीजों को ले जाने से बचें। इंस्ट्रूमेंट, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, पेपर, स्टेशनरी, मोबाइल, इयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट प्रतिबंधित होगा।
  • फोटोग्राफ, बॉल पेन, ट्रांसपेरेंट पानी का बोतल, वैलिड आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति ही होगी।

परीक्षा पैटर्न को भी जान लें

एनटीए ने इस साल सीयूईटी से जुड़े कई बदलाव किए हैं। एग्जाम से पहले पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है। इस साल परीक्षा की अवधि 105 मिनट होगी। अधिकतम अंक 300 होंगे।  वहीं प्रश्नों की संख्या 75 होगी। हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में प्रश्न पूछे जाएंगे।  प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews