कब जारी होगी CUET PG 2026 आंसर-की? ऐसे करें डाउनलोड, जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

सीयूईटी पीजी देशभर के विभिन्न शहरों में जारी है। परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार होगा। आइए जानें आंसर-की कब उपलब्ध होगी और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? 
CUET PG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट-पीजी (CUET PG 2026) 16 से लेकर 27 मार्च तक आयोजित होगा। 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस साल पंजीकरण किया है। 157 विषय इसमें शामिल है। 16 मार्च तक 75 से अधिक पेपर्स समाप्त हो चुके हैं। एग्जाम खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार होता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब तक आंसर-की को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स  परीक्षा समाप्त होने की एक से दो सप्ताह के भीतर जारी होती है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल से पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तर कुंजी जारी हो सकती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पिछले तीन सालों का ट्रेंड 

  • 2025 में परीक्षा 1 अप्रैल को समाप्त हुई थी। जिसके लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पांस शीट 21 दिनों के बाद यानी 22 अप्रैल 2025 को जारी हुई थी।
  • 2024 में परीक्षा 28 मार्च को खत्म हुई थी और उत्तर कुंजी 5 अप्रैल 2024 को केवल 8 दिनों के भीतर ही जारी कर दी गई थी।
  • 2023 में परीक्षा 30 जून को समाप्त हुई थी और उत्तर कुंजी 13 दिनों के बाद यानी 13 जुलाई को जारी कर दी गई थी।

चुनौती दर्ज करने के लिए इतनी लगेगी फीस

उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रोविजनल आंस-की के साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। इस पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। रिकॉर्ड रिस्पांस और प्रश्न पत्र केवल दो से तीन दिनों के लिए ही उपलब्ध होता है। दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। जिसके बाद अंतिम उत्तर उत्तर कुंजी जारी होगी। परिणाम इसी पर आधारित होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर सीयूईटी पीजी 2026 उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें। मार्किंग स्कीम के हिसाब से अंकों की गणना करें और डाउनलोड कर लें।
  • जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार आपत्ती में दर्ज कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews