CUET PG 2026 पर नई अपडेट, शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 6 मार्च से परीक्षा

सीयूईटी पीजी शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड भी जल्द उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET PG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी पीजी (CUET PG 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड  दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि एनटीए ने फिलहाल 6 और 7 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है।

सीयूईटी पीजी 6 मार्च से लेकर 27 मार्च तक आयोजित होगा। 6 मार्च को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक) में को योग का पेपर आयोजित होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट यानी दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक  स्पोर्ट्स: साइकिल फिजियोलॉजी, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

7 मार्च को परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट में एंथ्रोपोलॉजी का पेपर आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट में अप्लाइड ज्योग्राफी/जियो इनफॉर्मेटिक्स और तीसरी शिफ्ट में हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में दीते गए “एडवांस सिटी इंटीमेशन सीयूईटी पीजी 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन पर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। एग्जाम सिटी का नाम चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

जल्द आएगा एडमिट कार्ड 

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा से तीन-चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, शिफ्ट, तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी गाइडलाइन और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। हॉल टिकट के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होने की सलाह भी दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews