खत्म हुई CUET PG 2026 आवेदन प्रक्रिया, इस दिन खुलेगा करेक्शन विंडो, अभ्यर्थी जान लें ये बातें 

सीयूईटी पीजी करेक्शन पोर्टल जल्द ही एक्टिव होगा। इसकी तारीख एनटीए ने घोषित कर दी है। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा। नियमों की जानकारी होनी चाहिए।
CUET PG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। कई अभ्यर्थी आवेदन के दौरान छोटी-छोटी गलतियाँ करते हैं। जिन्हें सुधारने का मौका नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देती है। ताकि उम्मीदवारों का सही पर्सनल, शैक्षणिक और परीक्षा से संबंधित डेटा सुनिश्चित हो सके। गलतियों के कारण उन्हें भविष्य में कोई परेशानी न हो।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक सीयूईटी पीजी 2026 के लिए करेक्शन पोर्टल 28 जनवरी को खुलेगा। उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक इसमें सुधार का मौका मिलेगा। इससे संबंधित एडवाइजरी जल्द एनटीए जारी कर सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का रखें ख्याल 

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, स्थायी या वर्तमान पता, अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर में कोई बदलाव का मौका नहीं दिया जाएगा। साल 2025 में उम्मीदवारों को अपना नाम/माता या पिता के नाम में से किसी एक में बदलाव करने की अनुमति दी गई थी।

उम्मीदवार कक्षा दसवी, कक्षा बारहवीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। एग्जामिनेशन सिटी सिलेक्शन में भी बदलाव की अनुमति होगी। उम्मीदवार चार शहरों का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी और टेस्ट पेपर कोड में बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। सुविधा एक निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध।

टेस्ट पेपर कोड बदलने पर फीस में भी बदलाव हो सकता है। एक्स्ट्रा पेपर जोड़ने पर उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। सुधार करके आवेदन पत्र जमा करने के बाद दोबारा इसमें कोई बदलाव करने का मौका उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड इसी के आधार पर जारी किए जाएंगे।

मार्च में होगी परीक्षा 

पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। जल्दी पेपर-वाइज शेड्यूल जारी हो सकता है। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आयोजित होगी। केवल एमटेक/हायर साइंसेज और आचार्य पेपर्स पर यह नियम लागू नहीं होगा।  इसकी अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 75 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गकत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews