CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी की गाइडलाइंस, अभ्यर्थी जरूर जान लें

सीयूईटी पीजी को लेकर एनटीए ने एडवाइजरी जारी की है। अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का खास ख्याल रखना होगा। कुछ दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CUET PG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी (CUET PG 2026) लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी और गाइडलाइंस जारी की है। जिसका पालन सभी अभ्यर्थियों को करना होगा। परीक्षा आयोजन 6 मार्च से लेकर 27 मार्च के बीच होने वाला है। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, टेस्ट का समय, वेन्यू रिपोर्टिंग टाइम और गेट गेट क्लोजिंग टाइम चेक करने की सलाह दी है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का लोकेशन सत्यापित करने की सलाह भी दी गई है।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • उम्मीदवारों आधार के जरिए रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने आधार सत्यापन नहीं किया है, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर करीब 1 घंटे पहले उपस्थित होना होगा। वेरिफिकेशन सही से हो सके। इसके अलावा अन्य कई औपचारिकताएं होंगी।
  • परीक्षा टीवी निगरानी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगे होंगे। कदाचार करने वाले उम्मीदवारों को डिबारमेंट में शामिल किया जाएगा। भविष्य में होने वाली एनटीए की परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड की A4 साइज हार्ड कॉपी। रंगीन प्रिंट आउट बेहतर होगा।
  • उम्मीदवारों को कम से कम दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने होंगे। एक पासपोर्ट फोटोग्राफ जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपलोड किया गया था, उसे सेंटर पर अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।
  • सरकार द्वारा जारी की ऑरिजिनल फोटो आइडेंटिफिकेशन प्रूफ के साथ उपस्थित होना होगा। लाइव फोटोग्राफ एप्लीकेशन भरते समय उनके आधार में मौजूद फोटो से मैच नहीं हुई है या जिन्होंने किसी दूसरे आईडेंटिटी प्रूफ का इस्तेमाल करके रजिस्टर किया है, उनके लिए आईडेंटिटी प्रूफ अनिवार्य होगा।
  • पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को यूआईडी कार्ड/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होना होगा। स्क्राइब के लिए पात्र  उम्मीदवारों को 20 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल फोन के साथ एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अपने सामान का ख्याल अभ्यर्थियों को खुद रखना होगा। इसकी जिम्मेदारी परीक्षा केंद्रों की नहीं होगी।
  • आधार या आधार बेस्ट बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन सुविधा लॉक स्टेटस में न हो, अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा।
  • मधुमेह छात्रों को शुगर टैबलेट, फल और ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल के साथ प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पैकेज्ड फूड जैसे की चॉकलेट/कैंडी के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ही A4 साइज रफ सीट प्रदान करवाई जाएगी। जिसके टॉप पर नाम और रोल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। परीक्षा खत्म होने के बाद इसे ड्रॉप बॉक्स में जमा करना होगा।
  • परीक्षा खत्म होने से पहले उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा का पैटर्न 

सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि को 90 मिनट होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।एम टेक/हायर साइंसेस और आचार्य पेपर को छोड़कर सभी टेस्ट पेपर्स दो भाषाओं में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। जिन प्रश्नों का अटेम्प्ट नहीं किया गया है, उसके लिए किसी प्रकार का प्रश्न नहीं काटा जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews