Hindi News

छात्रों को राहत, CUET PG रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल, NTA ने जारी किया अहम नोटिस 

Published:
सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी तक चलेगी। मार्च में एग्जाम होंगे। स्क्राइब से जुड़े नए नियम का ऐलान भी एनटीए ने किया है।
छात्रों को राहत, CUET PG रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल, NTA ने जारी किया अहम नोटिस 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 8 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी को समाप्त होने वाली थी। एनटीए ने यह फैसला अभ्यर्थियों के अनुरोध पर लिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीयूईटी पीजी पंजीकरण शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2025 है, जो पहले 2 फरवरी थी। वहीं करेक्शन पोर्टल 10 से 12 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा। उम्मीदवार आवेदन में बदलाव या सुधार कर सकते हैं।

स्क्राइब को लेकर एनटीए की बड़ी घोषणा

एनटीए ने स्क्राइब को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। नोटिस के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत आवेदन पत्र लेखक के बारे में जानकारी जैसे की जैसे कि नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर/आईडी और योग्यता देना अनिवार्य नहीं होगा। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए 011-4075-9000 पर कॉल कर सकते हैं या cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

मार्च में होगी परीक्षा

इस साल सीयूईटी परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित होगी। एग्जाम 285 परीक्षा केंद्रों पर कम्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटी ने अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक नोटिस 

cuet pg

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews