CUET UG 2023: परीक्षा को लेकर आई बड़ी अपडेट, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

CUET UG 2023: परीक्षा को लेकर आई बड़ी अपडेट, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

CUET UG 2023: बहुत जल्द कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (यूजी) के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शुरू कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में कभी भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 21-31 मई 2023 के बीच में हो सकता है। परीक्षा के पैटर्न को लेकर हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष का बयान सामने आया है।

परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी के एग्जाम पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरफ इस बार भी देश के विभिन्न केंद्रों में CBT मोड में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नों का पैटर्न भी पिछली बार की तरह ही होगा। परीक्षा 27 डोमेन सबजेस्ट और 33 भाषाओं का प्रारूप जारी रहेगा। जिसमें से छात्र अपनी मर्जी से 9 सब्जेक्ट्स को चुन पाएंगे।

इन चीजों में होगा बदलाव

एम जगदीश कुमार के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की संख्या 450 से बढ़ाकर 1000 हो जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और इसकी सूचना में देरी से मिलने जैसी समस्याएं ना हो, ऐसी तैयारी होगी। पिछली बार प्रश्न पत्र भी देरी से अपलोड हो रहे है। इस बार उम्मीदवारों को इनका सामना ना करना पड़े इसकी समीक्षा की जाएगी। वहीं उन्होनें यह भी बताया कि एग्जाम के लिए एनटीए के पास 600 केंद्र होते हैं, लेकिन यदि आवेदक की संख्या बढ़ती है तो स्टैन्डबाय केंद्रों की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बता दें कि साल करीब 14.9 लाख छात्रों ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए कुल 450 एग्जाम सेन्टर चुने गए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews