CUET UG 2023: छात्रों के महत्वपूर्ण खबर, Phase 3 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अपडेट

CUET UG 2023: छात्रों के महत्वपूर्ण खबर, Phase 3 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अपडेट

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट फेज 3 (Common University Entrance Test Phase 3) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे डाउलोड कर सकते हैं। 29 मई से लेकर 2 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है।

25-28 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। 2 जून के बाद होने वाली परीक्षा के  एग्जाम इंटीमेशन स्लिप जल्द जारी होगी। बता दें कि तीन शिफ्टों में सीईयूटी यूजी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 3 और 4 जून छोड़ कर 6 जून तक परीक्षा होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर कैंडीडेट्स Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए “City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
  • आपके स्क्रीन पर अब एग्जाम सिटी स्लिप दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews