CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, आज जारी होगी Exam City Slip, ऐसे करें चेक, यहाँ जानें डीटेल

CUET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, आज जारी होगी Exam City Slip, ऐसे करें चेक, यहाँ जानें डीटेल

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी में कुछ दिन बाकी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानि 14 मई को एग्जाम इंटीमेशन स्लिप जारी करने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Exam City Slip चेक कर सकते हैं। कुछ देर में एनटीए cuet.samarth.ac.in पर जारी करेगा।

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन 21 मई से लेकर 31 मई तक होगा। एग्जाम के तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कूकल 16.85 लाख छात्रों ने CUET UG के लिए आवेदन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 41% अधिक है। परीक्षा के आधार पर कुल 250 विश्वविद्यालयों में कैंडीडेट्स का एडमिशन विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए होगा।

बता दें कि पहले 30 अप्रैल, 2023 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने वाला था। लेकिन किसी कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। 14 मई की तारीख इसके लिए घोषित की गई थी।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CUET UG 2023 Exam City Imformation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का विवरण दर्ज लॉग इन करें।
  • सिटी स्लिप अब आपके स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • इसे डाउनलोड करें। आप चाहे तो इसका प्रिन्टआउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews