CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, 5 मई को जारी होगा एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, 15 मई से परीक्षा शुरू

5 मई को सीयूईटी यूजी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगा। ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-स्नातक परीक्षा शुरू होने में बस कुछ दिनों का समय बाकी है। ऑफिशियल डेटशीट के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए जन्मतिथि (Date Of Birth) और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए एनटीए उन शहरों की घोषणा करेगा, जहां परीक्षा का आयोजन होने वाला है। ताकि छात्र इसके हिसाब से अपने छात्र की योजना बना सकें। हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का नाम, समय और अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं होगी।

15 मई से परीक्षा शुरू

एनटीए 15 मई से 24 मई तक हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। यानि परीक्षा पेन एंड पेपर और ऑनलाइन दोनों मोड में होगी। कुल 63 टेस्ट पेपर्स के एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित होंगे। पहली बार सीयूईटी परीक्षा 7 दिनों में खत्म होने वाली है।

एडमिट कार्ड पर अपडेट

सीयूईटी यूजी का प्रवेश पत्र (Admit Card) मई से दूसरे सप्ताह में जारी होगा। तारीख से संबंधित कोई भी घोषणा एजेंसी ने अब तक नहीं की है। हॉल टिकट जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। जून के चौथे सप्ताह में आन्सर-की जारी होगा। 30 जून को रिजल्ट जारी हो सकते हैं। वहीं काउन्सलिंग जुलाई में शुरू होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET UG 2024 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जरूरी जानकारी जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और “Submit” बटन क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखेगा, इसे चेक करें और डाउनलोड करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews