CUET UG 2026 संशोधित शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड भी उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड 

28 मई को स्थगित हुई सीयूईटी यूजी के लिए नई तारीखें घोषित हो चुकी है। एनटीए ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है। स्टेप-बाय -स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET UG 2026

बकरीद के कारण 28 मई को आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG 2026) को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्थगित कर दिया था। जिसके लिए नई तारीख भी घोषित कर दी गई है। इससे संबंधित नोटिस एनटीए ने जारी किया है। अब परीक्षाओं का आयोजन 31 मई और 6 या 7 जून को किया जाएगा। प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 31 मई की परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि 6 या 7 जून को शेड्यूल हुई परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं किए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या  cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क करना होगा।

एडमिट कार्ड का परीक्षा के दिन बेहद ही विशेष महत्व होता है। इसमें परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइड लाइंस, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। ध्यान रखें कि केवल फिजिकल कॉपी ही मान्य होगी।

ऐसे डाउन करें एडमिट कार्ड

स्टेप-1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप-2: होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप-4: स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
स्टेप-5: इसे डाउनलोड करें।
स्टेप-6: भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

पहले सीयूईटी यूजी परीक्षा 31 मई को खत्म होने वाली थी। लेकिन अब इसका आयोजन जून 2026 में भी किया जाएगा। 37 विषयों की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हो रही है। प्रत्येक उम्मीदवार को पांच टेस्ट पेपर में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसमें जनरल एप्टीट्यूड और लैंग्वेज भी शामिल है। प्रत्येक टेस्ट पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होगी। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews