Hindi News

11 मई को दो शिफ्टों में होगी CUET UG 2026 परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस, जानें जरूरी गाइडलाइंस 

Last Updated:
सीयूईटी यूजी की शुरुआत 11 मई से शुरू हो रही है। एनटीए ने जरूरी दस्तावेजों, सब्जेक्ट वाइज शिफ्ट और जरूरी गाइडलाइंस जारी की है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों की होनी चाहिए। 
11 मई को दो शिफ्टों में होगी CUET UG 2026 परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस, जानें जरूरी गाइडलाइंस 

सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा 11 से लेकर 31 मई तक देश भर में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भारत के बाहर 13 देशों में 14 इंटरनेशनल शहरों में भी परिकसश का आयोजन होगा। इस बार कुल 15,68,866 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। परीक्षाएं 21 दिनों तक 35 शिफ्टों में आयोजित होगी।

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 6,74,352 यानि 46% उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से हैं। इंग्लिश विषय को चुनने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं दूसरे नंबर पर केमिस्ट्री और तीसरे पर फिजिक्स है। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट को 9.12 लाख उम्मीदवारों ने सिलेक्ट किया है। एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

शिफ्ट वाइज विषयों की सूची जारी 

पहले दिन यानि 11 मई को दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट में 314 और दूसरी शिफ्ट में 281 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगा। पहली शिफ्ट में 63,247 और दूसरी शिफ्ट में 60,773 उम्मीदवार शामिल होंगे। प्रत्येक शिफ्ट में 8 विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

पहली शिफ्ट में इंग्लिश, अकाउंटेंसी या बुक किपींग, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी या जियोलॉजी, हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में इंग्लिश, अकाउंटेंसी या बुक कीपिंग, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिव  प्रैक्टिस, इकोनॉमिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी की परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड में तारीख और समय की जानकारी उपलब्ध होगी।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट 

  • स्वप्रमाणित एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉफी
  • दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जो आवेदन में अपलोड किया गया है।
  • एक ऑरिजिनल वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जिसे आवेदन में अपलोड किया गया है)
  • एक ट्रांसपेरेंट बॉल प्वाइंट पेन
  • PwD/PwBD सर्टिफिकेट

ड्रेस कोड 

  • फुल स्लिप वाले ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति होगी। हालांकि इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर थोड़ा पहले रिपोर्ट करना होगा।
  • कलावा और अन्य धार्मिक धागे की अनुमति भी दी जाएगी। जांच के दौरान होने वाली देरी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहले ही उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।
  • चप्पल और कम हील वाले फुटवियर
  • मेटल एक्सेसरीज़ न पहनें

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले सीयूईटी यूजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।
202605101692438124
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews