Hindi News

333 दिन के FD पर मिलेगा 7.15% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 10 मई ने नए रेट लागू

Published:
मई में एक और सरकारी बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
333 दिन के FD पर मिलेगा 7.15% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 10 मई ने नए रेट लागू

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर 3% से लेकर 6.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट 10 मई 2026 से लागू हो चुके हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। इसके अलावा सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में थी बदलाव किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 3.50% से लेकर 7.15% तक ब्याज संशोधन के बाद बैंक ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सभी बैंक समय-समय पर एचडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विकसित करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज 333 दिन के टेन्योर पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% रिटर्न मिल रहा है। वहीं 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। 555 दिन के एफडी पर 6.30% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 59 दिन- 4.25%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 6.10%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6%
  • 333 दिन- 6.65%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 555 दिन- 6.30%

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 

सेविंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें 10 मई से लागू हो चुकी है। पहले जहां 10 करोड़ रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 2.70% ब्याज ऑफर करता था, अब उसे घटाकर 2.50% कर दिया गया है। 100 करोड़ रुपये से और 250 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर अब 2.85% नहीं बल्कि 50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी और सेविंग्स डिपॉजिट की नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews