CUET UG 2026 में तकनीकी गड़बड़ी, प्रभावित छात्रों के लिए फिर आयोजित होगी परीक्षा, नया शेड्यूल जल्द

सीयूईटी यूजी में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 3 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। एनटीए ने इन अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है। 
CUET UG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET UG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तकनीकी गड़बड़ियों से प्रभावित छात्रों के लिए  फिर से परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। नई तारीख और अन्य जानकारी का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर 73,106 उम्मीदवार मौजूद थे, जिन्होंने बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया था। लेकिन जब दोबारा परीक्षा आयोजित की गई तब केवल 69,341 उम्मीदवार यानी 95% उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। 3,765 उम्मीदवार जो परीक्षा केंद्रों पर मौजूद थे और उन्होंने बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही उन्होंने परीक्षा केंद्र से वापस लौटने का फैसला लिया।

3 हजार से अधिक छात्रों के लिए फिर होगी परीक्षा

ऐसे उम्मीदवार जो 30 मई को शिफ्ट-1 सीयूईटी यूजी के लिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हुए और बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा किया है, उनके लिए एक बार के उपाय को फिर से परीक्षा आयोजित करने फैसला एनटीए ने लिया है। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा। अभ्यर्थियों के नए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। किसी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या cuetug@nta.ac.inपर संपर्क कर सकते हैं।

TCS iON को जांच के निर्देश 

सीयूईटी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके आधार पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला मिलता है। लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को पहली शिफ्ट की परीक्षा में देरी हुई। दूसरी शिफ्ट की परीक्षाओं का समय भी बदल गया। इस मामले को लेकर एनटीए ने तकनीकी सेवा देने वाली कंपनी TCS iON को गड़बड़ी की जड़ तक जांच और तुरंत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews