CUET UG Exam: सीयूईटी UG Exam को लेकर NTA ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, दिल्ली में होने वाली एग्जाम की तारिख बदली, पढ़ें खबर

CUET UG Exam: CUET UG परीक्षा के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एनटीए ने इस प्रवेश परीक्षा को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
CUET UG Exam: सीयूईटी UG Exam को लेकर NTA ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, दिल्ली में होने वाली एग्जाम की तारिख बदली, पढ़ें खबर

CUET UG Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी UG परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। दअरसल दिल्ली में सीयूईटी UG की परीक्षा की तिथि को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 मई को दिल्ली में होने वाले पेपर की तारिख में बदलाव कर दिया गया है उसे अब 29 मई को लिया जाएगा। लेकिन दिल्ली के अलावा, अन्य केंद्रों में यह परीक्षा 15 मई को ही आयोजित की जाएगी।

EXAM SCHEDULED FOR 15TH MAY IN CENTRES OF DELHI ONLY RESCHEDULED TO 29TH MAY.

EXAM AT ALL CENTRES IN INDIA AND ABROAD OTHER THAN DELHI TO BE HELD ON 15TH MAY AS PER SCHEDULE.

EXAMS IN DELHI ON ALL OTHER DATES TO BE HELD AS PER SCHEDULE. pic.twitter.com/3eOTdk73at

— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 14, 2024

हालांकि, परीक्षा की तिथि में परिवर्तन के कारण को लेकर एनटीए ने कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। जानकारी के अनुसार 29 मई को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अब पुनः प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

ये परीक्षाएं 29 मई को होंगी:

दरअसल एनटीए ने अपने ट्वीट में सीयूईटी UG परीक्षाओं (केमिस्ट्री 306, बायोलॉजी 304, इंग्लिश 101, और जनरल स्टडीज 501) की बदली हुई तिथि का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार अब दिल्ली में होने वाली ये परीक्षाएं 29 मई को होंगी। जबकि दिल्ली में 16, 17, और 18 मई को होने वाली परीक्षाएं पहले के समय पर ही आयोजित की जाएंगी।

वहीं छात्रों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें नए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो वे पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र में जा सकते हैं।

हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का निर्णय:

इस वर्ष, लगभग 13.48 लाख छात्र सीयूईटी UG परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं। एनटीए ने इस प्रवेश परीक्षा को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर दोनों प्रकार का परीक्षण होगा। इस परीक्षा के नतीजों के आधार पर, देश की प्रमुख विश्वविद्यालयों में छात्रों को अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews