इस दिन आएगा DAVV का MBA का फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट! जानिए कब शुरू होगी अगले सेम की परीक्षा?

डीएवीवी ने एमबीए की परीक्षा और रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। जून में एमबीए सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि इनके रिजल्ट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बता दें कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
इस दिन आएगा DAVV का MBA का फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट! जानिए कब शुरू होगी अगले सेम की परीक्षा?

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एमबीए सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून माह के तीसरे सप्ताह में शुरू कर दी जाएंगी। ऐसे में थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को फोर्थ सेमेस्टर की तैयारी भी शुरू करनी है, जबकि कई स्टूडेंट्स फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद उन्हें सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी भी शुरू करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर आपने भी डीएवीवी के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको बता देते हैं कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

दरअसल, एमबीए की परीक्षा में लगभग तीन हफ्ते लगते हैं। इसके बाद रिजल्ट में 15 से 20 दिन का समय लिया जाता है, लेकिन कई बार रिजल्ट में देरी हो जाती है। 15 से 20 दिन न्यूनतम समय है, लेकिन कई बार रिजल्ट में डेढ़ माह से भी ज्यादा का समय लग जाता है। ऐसे में फरवरी और मार्च में एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई गई थीं।

कब आएगा फर्स्ट और थर्ड सेम का रिजल्ट?

अब डेढ़ माह का अंतराल लगभग पूरा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। यानी 27 से 28 अप्रैल तक एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर और थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी हो सकता है। ऐसे में जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे रिजल्ट के बाद आगे की तैयारी कर सकेंगे और रिजल्ट के बाद जल्द ही अगली परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाएगा। यानी छात्रों को एमबीए फोर्थ सेमेस्टर और एमबीए सेकंड सेमेस्टर की तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलेगा। जून के पहले सप्ताह या जून के मध्य में परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सकती हैं।

जानिए कब शुरू होगी एमबीए सेकंड पर फोर्थ सेम की परीक्षा?

दरअसल, एमबीए सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर में कुल 13,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। इनमें से 7,000 स्टूडेंट्स फोर्थ सेमेस्टर के हैं। कई स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो चुका है, ऐसे में अगर फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में देरी होती है और रिजल्ट में भी देर होती है, तो बच्चों के प्लेसमेंट पर असर पड़ सकता है। छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी से यह मांग की गई है कि फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून के दूसरे सप्ताह तक हर हाल में आयोजित करवा दी जाएं और रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जाए, जिससे प्लेसमेंट पर असर न पड़े। हालांकि अब यह देखना होगा कि डीएवीवी कब तक यह रिजल्ट जारी करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews