SSC ने बढ़ाई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन की तारीख, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई है। इसके आवेदन की तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। 12वीं पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police vacancy 2025

दिल्ली पुलिस (Delhi Police vacancy 2025) में कांस्टेबल के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से वैकेंसी निकाली गई है। यह पुरुष एवं महिला दोनों ही कैंडीडेट्स की भर्ती है जिसके लिए आवेदन के अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

बहुत से युवा ऐसे हैं, जिनका सपना पुलिस बनकर देश की सेवा करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं युवाओं में से एक है जो दिल्ली पुलिस में शामिल होना चाहते हैं और अपना फॉर्म नहीं भर सके तो बढ़ाई गई तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

12वीं पास के लिए दिल्ली पुलिस भर्ती (Delhi police vacancy 2025)

एसएससी कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के पदों पर वह आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं पास की है। जिन पुरुष कैंडिडेट्स के पास ड्राइविंग लाइसेंस है उन्हें प्रेफरेंस दिया जाएगा। कार या मोटरसाइकिल का यह लाइसेंस PE और MT के समय तक होना चाहिए।

क्या है आयु सीमा?

जो अभ्यर्थी अप्लाई कर रहे हैं उनकी उम्र 18 वर्ष से 25 साल तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी अप्लाई नहीं कर सकते। 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद जिनका जन्म ना हुआ हो वह फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

कितनी है फीस?

दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन 2025 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। एसटी-एससी और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को निशुल्क फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है।

ssc

यहां जान लें प्रोसेस

  • अगर आप इस भर्ती का फॉर्म सबमिट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां पर होम पेज पर अप्लाई के लिंक दिखाई देगी जिसको क्लिक करते ही एक पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको न्यू यूजर और रजिस्टर नाउ की लिंक दिखाई देगी। इस पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब लॉगिन कर यहां पर सारी डिटेल डालकर अपना आवेदन पूर्ण करें।
  • सबसे आखिर में आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आपने जो फॉर्म सबमिट किया है इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

कैसी है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। अगर वह इस एग्जाम में सफल हो जाते हैं तो उन्हें फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें जिन्हें सफलता मिलेगी उनकी फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews