
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ने का सपना कई छात्र देखते हैं। क्योंकि इस यूनिवर्सिटी में कई सुविधाएं मिलती है। वहीं DU में अब छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में एक नया रास्ता दिखाते हुए एक साथ दो डिग्रियां हासिल करने की अनुमति दे दी है। जानकारी के अनुसार यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो अपनी पढ़ाई के दौरान एक ही समय में अधिक ज्ञान और कौशल विकसित करना चाहते हैं।
ऐसे में इस निर्णय के चलते, छात्रों को अपने करियर के विकल्पों को और भी अधिक विस्तृत बनाने का अवसर दिया जा रहा है। दरअसल जो छात्र एक साथ एक से ज्यादा डिग्री की काबिलियत रखते हैं उनके लिए यह एक शानदार खबर हैं। इस निर्णय के चलते वे अब एक साथ अपने दो डिग्री करने के सपने को साकार कर सकेंगे।
यहां जानिए Delhi University से कैसे कर सकते हैं एक साथ दो डिग्रियां हासिल
दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक साथ दो डिग्रियां लेने का शानदार विकल्प दिया है। हालांकि, इसके साथ यूनिवर्सिटी ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। वहीं जानकारी के अनुसार छात्रों को इसके लिए एक डिग्री नियमित मोड में किसी कॉलेज या विभाग से करनी होगी, वहीं दूसरी डिग्री ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) से कर सकते हैं। यानी, एक डिग्री पूर्णकालिक होगी, जबकि दूसरी दूरस्थ शिक्षा के जरिए प्राप्त की जा सकती हैं।
यह रखी गई शर्तें
जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह नियम केवल पीएचडी छात्रों पर लागू नहीं किया जाएगा। यानी इसका मतलब है कि स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) स्तर के छात्र इस शानदार सुविधा का पूरा फायदा उठा सकेंगे। हालांकि, यूनिवर्सिटी की और से एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि छात्रों को दोनों डिग्री के लिए अलग-अलग विषयों का भी चयन करना पड़ेगा।
उदाहरण के लिए, एक छात्र एक ही समय में B.Com (ऑनर्स) और B.Com (पास) दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले सकता, चाहे वह एक डिग्री नियमित मोड में हो और दूसरी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

