इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें CA Inter Admit Card, 12 सितंबर से शुरू होगी परीक्षाएं

सीए इंटरमीडिएट की सितंबर में होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए ICAI ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 12 सितंबर से परीक्षा की शुरुआत होगी।
CA Inter Admit Card,

CA Inter Admit Card 2024: जो स्टूडेंट्स सितंबर 2024 में होने वाली ICAI CA इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की ओर से इंटरमीडिएट ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

जो छात्र सितंबर में होने वाली परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं वह द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रवेश पत्र किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है और आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • जिन लोगों ने का इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की सितंबर 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म जमा किया है। वह अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर आपको एग्जाम सेक्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • एग्जाम सेक्शन पर क्लिक करने के बाद एक लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी और अन्य विवरण डालने होंगे और प्रवेश पत्र आपके सामने होगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय इस पर दिए गए अपने नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, कोर्स के ग्रुप का विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारी अच्छी तरह से जांच लें। अगर किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई देती है तो इसके लिए ICAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर शीघ्र सुधार करवाया जा सकता है।

कब है परीक्षा

सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम ICAI ने पहले ही जारी कर दिया था। इस दौरान ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी। ग्रुप वन की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को रखी गई है जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews