DSSSB Admit Card 2024: DSSSB द्वारा जारी किया गया नर्सिंग ऑफिसर का एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

DSSSB Admit Card 2024: अगर आप नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बड़ी खबर हो सकती है। दरअसल DSSSB परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
DSSSB Admit Card 2024: DSSSB द्वारा जारी किया गया नर्सिंग ऑफिसर का एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

DSSSB Admit Card 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। दरअसल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2024 के बीच होने जा रही है।

दरअसल अगर आपने DSSSB के नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Latest News” सेक्शन: होमपेज पर जाकर “Latest News” सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक मिलेगा।
लॉगिन विवरण दर्ज करें: एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें। लॉगिन विवरण में आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा की तिथि: नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया: इस प्रक्रिया के तहत नर्सिंग ऑफिसर, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, सहायक इलेक्ट्रिक फिटर, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, सहायक डाइटीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान), वायरलेस/रेडियो ऑपरेटर आदि पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी।

DSSSB के बारे में

दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति करता है। वहीं DSSSB नियमित अंतराल पर विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी करता है और योग्य उम्मीदवारों का चयन इसके लिए करता है। इस बार, DSSSB ने नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews