DU PG Admission 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG में एडमिशन लेने की तारीख को आगे बढ़ाया, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें इसकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

DU PG Admission 2024 : दूसरी बार है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। अब पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 जून 2024 निर्धारित की गई है।
DU PG Admission 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG में एडमिशन लेने की तारीख को आगे बढ़ाया, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें इसकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

DU PG Admission 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। दरअसल, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस नए अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार अब पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 जून 2024 निर्धारित की गई है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा मौका है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का सपना देख रहे हैं।

आवेदन की नई तिथि:

दरअसल आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले यह तिथि 5 जून थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 जून 2024 कर दिया गया है। जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवार अब 12 जून की रात 11:59 बजे तक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन के लिए आवश्यक वेबसाइट:

जानकारी के अनुसार डीयू के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा। यहाँ से आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

यह है आवेदन करने की प्रक्रिया:

–आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले admission.uod.ac.in पर जाएं।
–ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें: होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
–डिटेल्स भरें: एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही और पूरी हो।
–दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
–फॉर्म सबमिट करें: सभी विवरण भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
–कंफर्मेशन डाउनलोड करें: फॉर्म सबमिट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। 12 जून 2024 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रवेश का अवसर पाएं। आवेदन करने के लिए admission.uod.ac.in पर जाएं और ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews