DU UG Admission 2024: DU में एडमिशन पाने का आज अंतिम मौका, फेज 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक आज हो जाएगी बंद

DU UG Admission 2024: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से अंडरग्रेजुएट कोर्स करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक जरूरी खबर है। दरअसल आज फेज 1 और 2 के तहत रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन है।
DU UG Admission 2024: DU में एडमिशन पाने का आज अंतिम मौका, फेज 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक आज हो जाएगी बंद

DU UG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए फेज 1 और 2 के तहत रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। अगर ऐसे में यदि आपने अभी तक CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जल्दी करें। दरअसल आज शाम को रजिस्ट्रेशन की लिंक बंद हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हम आपको नीचे आसान चरणों में विस्तृत जानकारी दे रहे है।

दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट प्रवेश के लिए फेज 1 और 2 के रजिस्ट्रेशन आज, 7 अगस्त 2024, बुधवार को शाम 4:59 बजे तक किए जा सकते हैं। वहीं इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जहाँ उन्हें आवेदन के लिए सीधा लिंक मिलेगा।

जानिए किस तारीख तक हो जाएगा ऑटोलॉक

जानकारी के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फेज 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे इसे 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तक पूरा कर लें। इसके बाद, उम्मीदवारों द्वारा सेव या सबमिट की गई च्वॉइसेस 9 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक ऑटोलॉक हो जाएंगी। इसके बाद उम्मीदवार अपनी च्वॉइसेस में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे।

प्रिफरेंस बदलने की तिथि

दरअसल फेज 1 और 2 के रजिस्ट्रेशन के पश्चात, 11 अगस्त को रैंक जारी की जाएगी। इसी दिन प्रिफरेंस बदलने के लिए विंडो भी खोली जाएगी। उम्मीदवार 11 और 12 अगस्त 2024 को अपनी प्रिफरेंस बदल सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा जो अपनी च्वॉइस में बदलाव करना चाहते हैं।

ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। दिल्ली यूनिवर्सिटी के UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का यह अंतिम मौका है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews