Exam Calendar: अगस्त 2026 में होंगी UPSC CSE मेंस समेत ये 11 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, यहाँ देखें लिस्ट 

अगस्त 2026 में नीट पीजी, यूपीएससी सीएसई मेंस, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आईबीपी पीओ परीक्षा 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आईबीपीएस भी दो अन्य परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
Exam Calendar september 2026

अगस्त का महीना छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं (Exam Calendar 2026) आयोजित होने वाली है। इस सूची में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा भी शामिल है, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने तारीख भी घोषित कर दी है। जिसमें प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड भी ग्रुप डी यानी लेवल-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन करने वाला है।

कर्मचारी चयन आयोग जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट और सीनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन भी इसी महीने करेगा। इसके अलावा कई बैंकिंग परीक्षाओं भी होने वाली है। 1 अगस्त से एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा शुरू हो गई है, जो 2 अगस्त तक चलेगी। अगला चरण मुख्य परीक्षा का होगा। अंत में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू होगा। कुल 1500 पदों पर भर्ती होने वाली है।

यूपीएससी आयोजित करेगा दो परीक्षाएं 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन अगस्त महीने में दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। 2 अगस्त कम्बाइन्ड मेडिकल सर्विस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं। नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026 को जारी किया गया था। कुल 1358 पदों पर भर्ती होने वाली है। 21 अगस्त से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुरू होगी जो 5 दिनों तक जारी रहेगी। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी।  प्रीलिम्स का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था।

नीट पीजी परीक्षा 

नीट पीजी आयोजन 30 अगस्त को होने वाला है। शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं प्रवेश पत्र 27 अगस्त को उपलब्ध होंगे। रिजल्ट 30 सितंबर को घोषित होगा। इस बार पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें पांच अलग-अलग सेक्शन होंगे, प्रत्येक में 30 प्रश्न पत्र शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 42 मिनट का समय दिया जाएगा। एक सेक्शन खत्म होने पर दोबारा वापस जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। परीक्षा तीन शिफॉन में आयोजित की जाएगी कुल 22195 पदों पर भर्ती होने वाली है।

IBPS की दो बड़ी परीक्षाएं 

आईबीपीएस भी अगस्त में दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित होगी। शहर सूचना पर्ची जल्द ही उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें अगस्त में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  1. एसबीआई पीओ परीक्षा- 1 और 2 अगस्त
  2. यूपीएससी सीएमएस परीक्षा- 2 अगस्त
  3. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा- 3 से 25 अगस्त
  4. एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर फेज 2-  2 अगस्त
  5. एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर फेज 3- 30 अगस्त 2026
  6. झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा- 7 से लेकर 14 अगस्त
  7. यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा- 21 अगस्त 2026
  8. आईबीपीएस पीओ परीक्षा- 22 और 23 अगस्त
  9. अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट/अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट/लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 – 23 अगस्त 2026
  10.  आईबीपीएस एसओ परीक्षा- 29 अगस्त
  11. नीट पीजी 2026 – 30 अगस्त 2026
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews