Hindi News

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें Physics विषय की तैयारी, छात्र जरूर फॉलो करें ये 13 टिप्स, आएंगे अच्छे अंक 

Published:
कक्षा 12वीं के कई छात्रों को फिजिक्स विषय को लेकर चिंता सताती है। बोर्ड परीक्षा में कुछ दिन बाकी हैं। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो स्टूडेंट्स की मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें Physics विषय की तैयारी, छात्र जरूर फॉलो करें ये 13 टिप्स, आएंगे अच्छे अंक 

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2025) शुरू होने में बस 8 दिन बाकी हैं। कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के कई छात्रों को भौतिक विज्ञान (Physics) विषय से डर लगता है। कॉन्सेप्चुअल और नयूमेरिकल प्रश्नों के कारण यह विषय मुश्किल लगता है।

कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड फिजिक्स विषय की परीक्षा इस साल 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी। छात्र तैयारियां शुरू कर चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स जिन्हें इस पेपर के लिए खुद को कैसे तैयार करें समझ नहीं आ रहा है। फिजिक्स के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों महत्वपूर्ण होता है। प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंक की होती है। वहीं थ्योरी पेपर 70 अंक का होता है। कुछ टिप्स को फॉलो करके छात्र फिजिक्स की परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।

इन टिप्स को करें फॉलो

  • फिजिक्स के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न, मार्किंग स्कीम और टॉपिक के वैटेज को समझना जरूरी है। महत्वपूर्ण टॉपिक्स और चैप्टटर्स पर अधिक ध्यान दें।
  • फिजिक्स के लिए कांसेप्ट को क्लियर रखना बहुत जरूरी होता है। यदि कांसेप्ट क्लियर नहीं है तो आपको थ्योरी और न्यूमेरिकल दोनों तरह के प्रश्नों को सॉल्व करने में परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप शिक्षकों का मार्गदर्शन ले सकते हैं। दोस्तों के साथ डिस्कशन भी कर सकते हैं।
  • बोर्ड परीक्षा नजदीक है। इसलिए जितनी प्रैक्टिस करेंगे परीक्षा में आपका परफॉर्मेंस उतना बेहतर होगा। पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र को सॉल्व करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान कर पाएंगे। सीबीएसई के वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर का इस्तेमाल भी छात्र कर सकते हैं।
  • एनसीआरटी टेक्सबुक को इग्नोर न करें। इसमें में दिए गए न्यूमेरिकल को सॉल्व जरूर करें।
  • फिजिक्स के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए डायग्राम को प्रेक्टिस करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से आप बेहतर तरीके से उत्तर लिख सकते हैं।
  • डेरिवेशन भी फिजिक्स में महत्वपूर्ण होता है। आप इन्हें रट कर याद नहीं कर सकते। पहले इनके कॉन्सेप्ट को समझें और इसे प्रेक्टिस करें। इससे आपको डेरिवेशन जल्दी याद होगा।
  • छात्र नियमित तौर पर रिवीजन करते रहें। परीक्षा से कुछ दिन पहले कोई भी नया चैप्टर शुरू न करें।

पेपर लिखते समय इन बातों का रखें ख्याल 

  • परीक्षा के दिन परीक्षा के छात्र समय का खास ख्याल रखें। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें और इसके भीतर ही पर  उत्तर को लिखें। रिवीजन के लिए 10 से 15 मिनट जरूर निकालें।
  • प्रश्न को अच्छे से पढ़ें और इसे समझें। फिर उत्तर लिखें।
  • डायग्राम को साफ-सुथरा बनाएं। यह स्पष्ट होना चाहिए।
  • छात्र अपनी हैंडराइटिंग भी सही रखें। उत्तर पुस्तिका को गंदा ना करें। रफ वर्क के लिए अलग जगह बनाएं।
  • छात्रों न्यूमेरिकल और डेरिवेशन हमेशा स्टेप वाइज सॉल्व करें।
  • उन प्रश्नों का उत्तर पहले लिखें जो आपको अच्छे से आता है और आसान लगता है। अधिक अंक वाले प्रश्नों का उत्तर भी आप पहले लिख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews