ICAI : इस तारीख से है इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया की फाउंडेशन परीक्षा, जानें डिटेल्स

ICAI exam 2022

ICAI : इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) की फाउंडेशन परीक्षा को लेकर जानकारियां सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये परीक्षा दिसंबर में ही होने वाली है। 14 दिसंबर से ये परीक्षा शुरू हो जाएगी जो 18 दिसंबर के बीच होगी।

इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। ये परीक्षा ऑफलाइन होने वाली है। इसके लिए अलग अलग शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र तो लाना जरुरी है ही साथ ही में पहचान पत्र भी लाना जरूर है जैसे – वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आपको बता दे, होने वाली इस परीक्षा को लेकर आइसीएआइ ने संबंधित नियम जारी कर दिए है। जिसमें से आप परीक्षा के बारे में सभी जानकारियां ले सकते हैं साथ ही परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय व अन्य चीजों की जानकारी भी आप ले सकते हैं।

परीक्षा की ऐसे करें तैयारी –

इस परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरुरी अकाउंटिंग, मैथ्स, स्टैटिक्स, रिजनिंग में कैल्कुलेशन होता है। ऐसे में आप कैलकुलेटर का उपयोग अचछी तरह से सिख ले। इससे समय की बचत होगी। क्योंकि परीक्षा में कैल्कुलेशन के साथ लिखना भी काफी ज्यादा होता है। इसलिए सबसे ज्यादा ध्यान लिखने पर देना चाहिए।

इसको लेकर विशेषज्ञ विनय राजोरिया ने बताया है कि एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट का सहारा विद्यार्थियों को लेना चाहिए। इससे क्या पेटर्न आएगा उसका अंदाज़ा हो जाता है। ऐसे में समय की भी बचत होती है। जब इस परीक्षा की तैयारी आप कर रहे है तो हर दो-तीन घंटे में 10-15 मिनट के लिए छोटे ब्रेक लें। वहीं सुबह के समय इसकी तैयारी करें। हर दिन याद से जितना पढ़ा है उसका रिवीजन करना बेहद जरुरी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews