घर बैठे फ्री में करें Communication से जुड़े ये 4 कोर्स, इस सरकारी पोर्टल पर बिना फीस उपलब्ध

घर बैठे भी कम्युनिकेशन स्किल को सुधारा जा सकता है। सरकारी पोर्टल स्वयं प्लस पर अनेक कोर्स उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग संस्थान ऑफर कर रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए फीस भी नहीं लगती है। आइए एक-एक इनके बारे में जानें-
Free communication courses

AI Generated Image

कम्युनिकेशन स्किल किसी भी व्यक्ति के लिए  बेहद जरूरी होता है। इसके जरिए विचारों और भावनाओं को दूसरे व्यक्ति के साथ सही ढंग से व्यक्त कर सकते हैं। इसकी जरूरत  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में पड़ती है। कई लोगों को नॉलेज तो होता है, लेकिन संचार कौशल सही न होने से करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यदि आप  कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारना चाहते हैं, तो स्वयं प्लस पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों (Free Communication Courses) को ज्वाइन कर सकते हैं।

स्वयं पोर्टल शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। जिसका उद्देश्य छात्रों को अलग-अलग विषयों को फ्री में पढ़ाना है। इस प्लेटफार्म पर विभिन्न कंपनी और संस्थान अनेक प्रकार के कोर्स ऑफर करते हैं, जिनमें से कम्युनिकेशन से भी संबंधित पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। कुछ के लिए फी लगती है, वहीं कुछ बिल्कुल मुफ्त हैं। बिना किसी फीस इन्हें केवल ऑफिशयल वेबसाइट swayam-plus.swayam2.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करके ज्वाइन किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ कोर्सेज के बारे में यहाँ बताया गया है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • होमपेज पर कोर्स को सर्च करें।
  • पाठ्यक्रम के बारे में अच्छे से जानने के बाद “Enroll Now” के लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल अपडेट करें। इसे बाद ही कोर्स को ज्वाइन कर पाएंगे।

टाइम्स-प्रो ऑफर कर रहा 2 कोर्स 

बेसिक्स ऑफ मार्केटिंग कम्युनिकेशन:- इस कोर के जरिए मार्केटिंग कम्युनिकेशन के विभिन्न पहलुओं को समझा जा सकता है। इसे पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलता है, जिसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता। पाठ्यक्रम में स्टोरी टेलिंग, एनालिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन एंड प्रेजेंटेशन जैसे टॉपिक को शामिल किया गया है। 28 घंटे में इसे पूरा किया जा सकता है।

एसेंशियल ऑफ इंग्लिश कम्युनिकेशन:-यह कोर्स उम्मीदवारों को सफल व्यावसायिक बातचीत के लिए अंग्रेजी में अपने प्रोफेशनल कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका प्रत्येक विषय और मॉडल अंग्रेजी कम्युनिकेशन के एक विशिष्ट क्षेत्र पर केंद्रित है। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलता है। केवल एक घंटे में पूरा किया जा सकता है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी भी ऑफर कर रहा एक कोर्स 

“कैंब्रिज कम्युनिकेशन स्किल्स विद कैंब्रिज कम्युनिकेट” कोर्स भी स्वयं प्लस पोर्टल पर उपलब्ध। इसे पूरा करने में केवल 10 घंटे का समय लगता है। हालांकि पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद किसी प्रकार का सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता। यूजी स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर सकते हैं। रोजमर्रा में अंग्रेजी भाषा कौशल का विकास को बेहतर बनाने के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

ऑनलाइन कम्युनिकेशन एंड डेटा

इस कोर्स की मदद से उम्मीदवार आत्मविश्वास के साथ डिजिटल दुनिया में एंट्री ले सकते हैं। वाधवाणी फाउंडेशन इसे ऑफर कर रहा है। इसमें ऑनलाइन टूल्स के जरिए कम्युनिकेशन और कोलैबोरेशन स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कोई भी व्यक्ति इसे ज्वाइन कर सकता है। कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलता है। ऑनलाइन मीटिंग, कम्युनिकेट यूजिंग ईमेल, इंटरनेट सेफ्टी और अन्य कई टॉपिक को इसमें शामिल किया गया है। इसे पूरा करने में केवल 8.5 घंटे का समय लगता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews