सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री (Free Semiconductor Courses) का विस्तार होता जा रहा है। इंजीनियर, टेक्नीशियन समेत कई प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। यदि आपको भी इस फील्ड में रुचि है, तो स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध कुछ विशेष पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। इन कोर्सेज को आईआईटी और आईआईएससी बेंगलुरू ऑफर कर रहा है।स्वयं पोर्टल भारत सरकार के भारत सरकार की एक विशेष पहल है। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस पर देशभर के प्रसिद्ध संस्थान अलग-अलग सब्जेक्ट से जुड़े पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं।
वर्तमान में एनपीटीईएल के साथ मिलकर इंडियन इंस्टीट्यूट ओग टेक्नोलॉजी और आईआईएससी बेंगलुरु सेमीकंडक्टर से संबंधित चार पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को बिना किसी फीस ज्वाइन किया जा सकता है। इसके लिए केवल प्लेटफार्म http://swayam.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। लाइफ क्लासेस और डाउट सेशन समेत कई सुविधाएं शामिल की गई है। पढ़ाई पूरी तरीके से ऑनलाइन मोड में करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। जिसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी, निर्धारित एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। एनरोल और पढ़ाई मुफ़्त होगी।
नोट कर लें जरूरी तारीख
फ्री सेमीकंडक्टर पाठ्यक्रमों के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 जनवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होने वाली है। इनकी अवधि 12 सप्ताह है। अप्रैल में इनका समापन होगा। सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन 19 से लेकर 24 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पाठ्यक्रमों के बारे में जानें
बेसिक ओवरव्यू ऑफ सेमीकंडक्टर डिवाइस प्रोसेसिंग एंड आईसी फैब्रिकेशन:– आईआईटी कानपुर यह कोर्स ऑफर कर रहा है। अब तक 190 से अधिक स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर चुके हैं। प्रोफेसर एस सुंदर कुमार अय्यर द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। यूजी/पीजी स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं।
फंडामेंटल्स ऑफ सेमीकंडक्टर डिवाइस:– यह कोर्स IISc बेंगलुरू ऑफर कर रहा है। यह भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है 3 क्रेडिट पॉइंट के इस पाठ्यक्रम को यूजी स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। इस कोर्स में सेमीकंडक्टर डिवाइस की बेसिक बातों के बारे में बताया जाएगा।
सेमीकंडक्टर डिवाइसेज फॉर नेक्स्ट जेनरेशन फील्ड इफेक्ट ट्रांसिस्टर (More Than Moore)- फिजिक्स पर्सपेक्टिव:- आईआईटी रुड़की यह पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इस 3 क्रेडिट प्वाइंट के कोर्स को यूजी और दोनों स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम 10 अप्रैल को खत्म होगा। VLSI इंडस्ट्री या अकाडेमिक्स में करियर बनाने वलर स्टूडेंट के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
सेमीकंडक्टर डिवाइस मॉडलिंग एंड सिमुलेशन: आईआईटी खड़गपुर यह कोर्स ऑफर कर रहा है। यह भी तीन क्रेडिट पॉइंट का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। यूजी और पीजी दोनों स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर सकते हैं। यह सेमीकंडक्टर डिवाइस पर एक फाउंडेशन लेवल का कोर्स है। जिसमें सेमीकंडक्टर प्रॉपर्टीज, डिवाइसेज और गवर्निंग इक्वेशन तीनों तीनों टॉपिक को अच्छे पढ़ाया जाएगा।






