इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर, 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा स्टायपेंड, जानें डिटेल

चयनित विद्यार्थियों को ऑफर की सूचना 26 मई तक दी जाएगी और 2 जून को भोपाल में ओरिएंटेशन आयोजित होगा। जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर रिपोर्टिंग की तिथि 3 जून 2025 रहेगी।
engineering students internship

Engineering Students internship PM Awas Yojana: मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग के वे छात्र जो सिविल या आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में बी ई कर रहे हैं उनके लिए समर इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर आया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इंटर्नशिप करने का मौका है, इंटर्नशिप  के दौरान विद्यार्थी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टायपेंड भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालनालय द्वारा बीई सिविल या आर्किटेक्चर में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए 2 माह की समर वोकेशनल इंटर्नशिप करने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को इंटर्नशिप के लिए संबंधित जिले की जनपद पंचायतों में भेजा जाएगा और इन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टायपेंड भी दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई

समर इंटर्नशिप 2025 के लिए बी प्लानिंग, बी आर्क, एम प्लान, एम आर्क, बी टेक और बीई सिविल के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है। चयनित विद्यार्थियों को ऑफर की सूचना 26 मई तक दी जाएगी और 2 जून को भोपाल में ओरिएंटेशन आयोजित होगा। जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर रिपोर्टिंग की तिथि 3 जून 2025 रहेगी। इंटर्नशिप की अंतिम अवधि 31 जुलाई 2025 तक होगी और इसकी कुल अवधि 60 दिन की होगी।

जिला पंचायत कार्यालय में मिलेगी विस्तृत जानकारी

ग्वालियर  जिले के बीई एवं आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर है, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने जिले के इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राचार्यों से अपने संस्थान के विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कराने के लिये कहा है। विस्तृत जानकारी के लिये जिला पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews