Google दे रहा है फ्री AI कोर्स करने का मौका, इन चीजों को सीखने का मिलेगा अवसर

गूगल फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा करने के लिए आपको 5 मॉड्यूल करने होंगे, जिसे पूरा नहीं करने पर गूगल द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है।
Google Free AI Course

Google Free Courses : इन दिनों पढ़ाई के इतने सारे स्कोप है कि स्टूडेंट्स को समझ में ही नहीं आता कि उन्हें आखिर करना क्या चाहिए, जिससे उनका फ्यूचर सिक्योर हो। वह अपने स्ट्रांग करियर को बिल्ट कर सके। ऐसे में कई बार वह गूगल का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें यह नहीं पता होता कि गूगल ने ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म कोर्सेरा के साथ मिलकर फ्री कोर्स की शुरुआत की है। इसके लिए स्टूडेंट को एक भी रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग गूगल AI एसेंशियल कोर्स के लिए इनरोल कर चुके हैं। जिसकी अधिक जानकारी आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट coursera.org पर मिल जाएगी।

दिया जाएगा सर्टिफिकेट (Google Free AI Course)

जैसे ही आपका कोर्स पूरा होगा, गूगल की तरफ से आपको सर्टिफिकेट प्रोवाइड किया जाएगा। गूगल AI कोर्स बहुत ही बिगनर्स के लिए है। इसमें किसी भी उम्र के स्टूडेंट, किसी भी क्लास का छात्र एडमिशन ले सकता है। गूगल फ्री कोर्स के जरिए स्टूडेंट को जेनरेटिव AI के सही इस्तेमाल के विषय में सिखाया जाता है। स्टूडेंट का आइडिया और कंटेंट डेवलप कराया जाता है, ताकि प्रॉम्प्टिंग टेकनीक का यूज करके वह समरी और टैगलाइन आदि बना सके। गूगल सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से आप AI का बेहतरीन इस्तेमाल करना सीख जाएंगे। साथ ही इसमें होने वाली गड़बड़ियों को भी समझा जा सकता है। गूगल फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स को पूरा करने के लिए आपको 5 मॉड्यूल करने होंगे, जिसे पूरा नहीं करने पर गूगल द्वारा सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है।

10 भाषाओं में उपलब्ध (AI Language)

इस सर्टिफिकेट को आप कैरियर बेस्ड एप जैसे लिंकडइन, naukri.com, आदि पर शेयर कर सकते हैं। इससे आपको आगे भविष्य में बेहतर अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। इसके अलावा, कई लोग आपकी इसी स्किल के बेस पर आपको नौकरी दे देंगे। इस कोर्स को पूरा करने के बाद 12 असाइनमेंट जमा करने होते हैं, जिसके बाद यह कोर्स पूरा हो जाएगा। यह कोर्स दुनिया भर में कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है। छात्र अपनी सुविधा अनुसार इसमें एडमिशन ले सकते हैं और गूगल द्वारा प्रोवाइड किए जा रहे इस सर्टिफिकेट कोर्स का फायदा उठा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews