NEET UG 2024 के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, यहां जानें ड्रेस कोड समेत जरूरी नियम

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
neet

NEET UG 2024: नीट यूजी 2024 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र लंबे समय से प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे थे और अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। 5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 की परीक्षा होने जा रही है। जानकारी के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2024 को आएगा। अगर समय की बात की जाए तो परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:20 तक रहेगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले यानी दोपहर 12:00 से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना हर विद्यार्थी के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर कोई भी विद्यार्थी 1:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपने परीक्षा के एक दिन पहले केंद्र का पता और रिपोर्टिंग टाइम अपने एडमिट कार्ड पर जरूर चेक कर लें। एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना ना भूलें।

नीट (यूजी) – 2024 परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

1. भारी कपड़े और/या फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।
2. छोटी आस्तीन के कपड़े पहनें और गहरे रंगों के कपड़े पहनने से बचें।
3. बंद जूते जैसे जूते, स्नीकर्स, स्टिलेटोज़ आदि पहनने की अनुमति नहीं है। इसकी जगह आप ओपन फुटवियर जैसे चप्पल और कम ऊंचाई की हील वाली सैंडल पहन सकते हैं।
4. यदि कोई ठोस कारण है, जैसे चिकित्सा कारण आदि, तो आवेदक एनटीए से पूर्व अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

नीट (यूजी) – 2024 में परीक्षा केंद्र में इन चीजों को ले जाना मना है

परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए, प्रवेश से पहले छात्रों की अच्छी तरह से तलाशी ली जाएगी। नीचे दी गई चीजों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है:

1. कोई भी कागज का टुकड़ा या पाठ्य सामग्री (छपी या लिखी हुई)
2. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, हेल्थ बैंड, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, पेजर, माइक्रोफोन आदि।
3. स्टेशनरी की चीजें जैसे पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, पेंसिल बॉक्स, लॉग टेबल, इरेज़र, स्केल, राइटिंग पैड, इलेक्ट्रॉनिक पेन आदि।
4. खुले या पैक खाने का सामान, पानी की बोतलें आदि।
5. कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, गहने/धातु की वस्तुएं, वॉलेट, पर्स, कैप, बेल्ट, चश्मा आदि जैसी चीजें।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  • एनटीए की तरफ से आई आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में लगने वाले समय, परीक्षा केंद्र का पता, मौसम जैसी चीजों को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों को पर्याप्त समय पहले घर से निकलना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल खुलने के बाद उम्मीदवारों को जल्दी से अपनी सीट पर बैठ जाना चाहिए।” परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार प्रवेश पत्र नहीं लाएगा, तो परीक्षा केंद्र के अधीक्षक द्वारा उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को रोल नंबर के साथ एक सीट दी जाएगी। उन्हें अपनी निर्धारित सीट ढूंढकर वहां बैठना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित सीट या कमरे के अलावा किसी अन्य स्थान पर परीक्षा देते पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • परीक्षा के दौरान, इनविलिजिलेटर उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए उनका प्रवेश पत्र चेक करेंगे। इनविलिजिलेटर को उत्तर पुस्तिका और हाजरी पत्र पर निर्धारित स्थान पर अपना हस्ताक्षर भी करना होता है।
  • परीक्षा निर्धारित समय पर खत्म होने तक उम्मीदवारों को अपनी सीट या परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष छोड़ने से पहले सभी उम्मीदवारों को OMR शीट ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक को सौंप देनी होगी।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews