कितने पढ़े लिखे हैं नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर, जानें उनका एजुकेशन बैकग्राउंड

Himani Mor: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर सिर्फ खेल की दुनिया में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी स्टार हैं. दोनों ने अपनी मेहनत और लगन से खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहतरीन मुकाम हासिल किया है.
Himari Mor

Himani Mor: भारत की गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने हाल ही में सोनीपत की हिमानी मोर से शादी की है, जिससे उनके फ़ैन्स काफ़ी ख़ुश हुए हैं. शादी की तस्वीरें देखने के बाद से ही फैंस हिमानी के बारे में जानना चाह रहे थे, वही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर आख़िर कितने पढ़े लिखे हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई कहाँ से पूरी की है.

आपको बता दें, नीरज चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई को लेकर हमेशा फ़ोकस रखा और खेल के साथ-साथ अच्छी शिक्षा भी हासिल की है. वहीं अगर उनकी पत्नी हिमानी मोर के बारे में बात की जाए , तो वे ख़ुद एक पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रही है, उन्होंने साउथ ईस्टर्न लुईसियाना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की और अब वह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कर रही है. चलिए दोनों की पढ़ाई लिखाई के बारे में विस्तार से समझते हैं.

हिमानी मोर की पढ़ाई-लिखाई

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी ना केवल एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी है बल्कि वे पढ़ाई में भी आगे रही है. फ़िलहाल वह अमेरिका के फ़्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने साउथ ईस्टर्न लुईसियाना यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की.

अगर उनके खेल के बारे में बात की जाए तो वह एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी रही है. साल 2018 में उनकी नेशनल रैंकिंग सिंगल्स में 42 और डबल्स ने 27 थी. उन्होंने साल 2017 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फ़्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम किया. अगर उनके स्कूल के बारे में बात की जाए तो उनकी स्कूलिंग सोनीपत लिटिल एंजल से स्कूल से हुई है.

नीरज चोपड़ा की पढ़ाई-लिखाई

नीरज चोपड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पानीपत की बीवीएन पब्लिक स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की. वर्तमान में जालंधर की लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन पूरी कर रहे हैं. खेलों में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें राजपूताना राइफ़ल से जूनियर कमीशंड ऑफ़िसर के रूप में नियुक्त किया गया. जहाँ पर भी नायक सूबेदार के पद पर कार्यरत रहे.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews