HPSC HCS Admit Card 2022 : जारी किया एचपीएससी ने एचसीएस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहां आपको एप्लीकेशन नंबर या लॉगिन आईडी पासवर्ड डालने होंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एचपीएससी एडमिट कार्ड 2021 की चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।

यह भी पढ़े…इंदौर के सैफुद्दीन को पता भी नही था ये सफर अंतिम सफर होगा, पढ़े पूरी खबर

बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 24 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित की जाने वाली है। पहले यह परीक्षा 10 जुलाई को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। वहीं, इस बार ओएमआर शीट आधारित परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस कारण परीक्षार्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…भोले की भक्ति में रमे हुए लोग, मंदिरों पर विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट भरने के लिए कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित किए हैं। संबंधित निर्देशों के साथ नए ओएमआर / उत्तर पत्रक का प्रारूप को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी hpsc.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
हरियाणा सिविल सेवा (HCS) लिखित प्रारंभिक परीक्षा 2021 की ओएमआर शीट में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। अब अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर गोला खाली नहीं छोड़ सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल का उत्तर नहीं आता है तो वह विकल्प ए, बी, सी और डी को खाली छोड़ता है तो उसे पांचवें गोले को अनिवार्य रूप से भरना होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
>> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
>> होम पेज पर, एचपीएससी एचसीएस के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा – 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
>> इसके बाद अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
>> अब यहां अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
>> भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक-दो प्रिंट आउट लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews