ICAI का अहम नोटिस, इस दिन जारी होगा CA फाइनल मई 2026 परीक्षा रिजल्ट, नोट कर लें तारीख 

आईसीएआई ने सीए फाइनल रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जल्द ही लिंक एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना विषयवार चेक कर सकते हैं। 
ICAI CA Exam Result 2026

सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम (CA Final Result) का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने तारीख घोषित कर दी है। इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है। जिसके मुताबिक रिजल्ट 18 जून को जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://caresults.icai.org/  पर जाकर रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पिन दर्ज करके विषयवार स्कोर जान सकते हैं।

सीए फाइनल स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जेंडर, कैटेगरी, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, कोर्स या परीक्षा का नाम, परीक्षा सेशन/साल, रोल नंबर, कोर्स/ग्रुप का नाम, पेपर और प्राप्त स्कोर, रिजल्ट स्टेटस और कुल अंक जैसे जानकारी उपलब्ध होती है। परीक्षा का आयोजन 2 मई से लेकर 12 में के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. 6 डिजिट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पी दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर सब्जेक्ट/ ग्रुप वाइज स्कोर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  6. सारी जानकारी को अच्छे से चेक करें।
  7. स्कोर कार्ड को डाउनलोड और सेव कर लें।
  8. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी 

आईसीएआई ने सीए फाइनल परीक्षा में बहुत बड़ा बदलाव किया है। पहले परीक्षा जहां साल में तीन बार अब आयोजित की जाती थी, अब केवल दो बार ही आयोजित की जाएगी- मई और नवंबर। नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 नवंबर को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 का आयोजन 9, 11 और 13 नवंबर को होगा। पेपर 1 से लेकर 5 की अवधि 3 घंटे होगी। वहीं पेपर-6 की अवधि 4 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

6 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 जुलाई तक फॉर्म भर पाएंगे। वहीं 600 रुपये लेट की फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। 23 से लेकर 25 जुलाई तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews