MP Breaking News

ICAI CA फाइनल नवंबर 2026 पर बड़ी अपडेट, मॉक टेस्ट शेड्यूल जारी, 9 सितंबर को एक्टिव होगा लिंक 

आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर मॉक टेस्ट सितंबर में शुरू होगा। दोनों सीरीज के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। आइए पेपर वाइज तारीख और समय जानें।
ICAI CA Exam 2026

सीए फाइनल नवंबर सेशन परीक्षा (ICAI CA Exam 2026) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने मॉक टेस्ट पेपर का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कुल दो सीरीज शामिल होंगे। सीरीज-1 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। दूसरी सीरीज 23 सितंबर से शुरू होगी ।  मॉक टेस्ट का आयोजन फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में किया जाएगा।

मॉक टेस्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। हर विषय के प्रश्न पत्र निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे BOS नॉलेज पोर्टल या ICAI BOS ऐप पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को इसे डाउनलोड करके निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नों को सॉल्व करने की सलाह दी गई है।

इन प्रश्नों की आंसर-की संबंधित प्रश्न पत्र शुरू होने की तारीख और समय के 48 घंटे की भीतर अपलोड होगी। जिसके जरिए छात्र अपने उत्तरों को चेक कर पाएंगे और खुद ही अपने परफॉर्मेंस का मूल्यांकन कर पाएंगे।

सीरीज-1 और सीरीज 2 मॉक टेस्ट जरूरी तारीखें 

9 सितंबर को पेपर-1 (फाइनेंशियल रिर्पोटिंग), 11 सितंबर पेपर 2 (एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट), 15 सितंबर पेपर 3 (एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स), 17 सितंबर पेपर-4 (डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन), 19 सितंबर पेपर-5 (इन डायरेक्ट टैक्स लॉ) और 21 सितंबर पेपर-6 (इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशन) मॉक टेस्ट शुरू होगा।

23 सितंबर को दूसरे सीरीज का पेपर 1, 26 सितंबर पेपर-2, 28 सितंबर को पेपर-3, 30 सितंबर को पेपर-4, 3 अक्टूबर को पेपर-5 और 5 अक्टूबर को पेपर 6 मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

कैसे ज्वाइन करें मॉक टेस्ट?

फिजिकल मॉक टेस्ट के लिए छात्रों को ICAI के शाखों या क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है। वहीं वर्चुअल टेस्ट के लिए BOS एमटीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉग इन कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bosmtp.icai.org/ पर जाएं।
  2. सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए यूजर्स रजिस्टर के ऑप्शन को चुनें।
  4. पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन करें।
  7. मॉक टेस्ट शुरू करें।

कब होगी परीक्षा?

सीए फाइनल परीक्षा ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 6 नवंबर को होगा। वहीं ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 से लेकर 5 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। पेपर 6 का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
ICAI CA फाइनल नवंबर 2026 पर बड़ी अपडेट, मॉक टेस्ट शेड्यूल जारी, 9 सितंबर को एक्टिव होगा लिंक