ICAI CA Foundation Result: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, जानें पासिंग मार्क्स

ICAI CA Foundation Result

ICAI CA Foundation Result: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर icai.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2024 तक हुआ था।

इतना है पासिंग मार्क्स

280 से अधिक शहरों में परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस दौरान कुल 1,37,153 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 41,132 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सीए फाउंडेशन 2023 का पास पर्सेंटेज 29.99% रहा। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों का प्रत्येक विषय में 40% और कुल मिलाकर 50% अंक लाना जरूरी होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CA Foundation Result 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवॉर्ड दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews