ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी, शार्दुल शेखर ने किया टॉप, ऐसे चेक करें स्कोर 

आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट घोषित हो चुका है। दोनों ग्रुप को मिलाकर पासिंग प्रतिशत 8.47% रहा। टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है। शार्दुल शेखर ने प्रथम स्थान हासिल किया है।  
icai ca exam may 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने 24 जून को सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम (ICAI CA May 2026 Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org या http://www.icai.org पर जाकर अपने स्कोर कार्ड के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 5 से लेकर 15 मई के बीच किया गया था। ग्रुप-1 परीक्षा में कुल  91237 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 9350 उम्मीदवार ही पास हुए।  पासिंग प्रतिशत 10.25% रहा। ग्रुप-2 में 64381 उम्मीदवार शामिल हुए थे, 80372 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। पासिंग प्रतिशत 16.11% रहा। दोनों ग्रुप में 33304 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 2820 उम्मीदवारों में ही परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 8.47% रहा।

परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। आईसीएआई ने सीए फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को ही जारी कर दिया था। वहीं फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

टॉप-3 उम्मीदवारों के नाम 

डोंबिवली शार्दुल शेखर विचारे ने पहला स्थान हासिल किया है, उन्हें 600 में से 531 अंक (88.50%) अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कोच्चि के अभिनव सतीश है, जिन्होंने 600 में से 530 अंक (88.33%) तक प्राप्त किए हैं। वहीं मुंबई के तीर्थ जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 600 में से 519 (86.50%)  अंक प्राप्त हुए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन मई 2026 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। 6 डिजिट का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा।
  5. विषय वार अंको और पासिंग स्टेटस को अच्छे से चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीए सितंबर परीक्षा कब?

सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन की तारीख घोषित हो चुकी है। ग्रुप-1 का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया जाएगा। ग्रुप-2 को 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित होगा। सभी पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 19 जुलाई तक बिना किसी लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है। करेक्शन पोर्टल 23 से लेकर 25 जुलाई तक एक्टिव रहेगा।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews