ICAI की बड़ी घोषणा: यहाँ स्थगित हुई CA सितंबर परीक्षा, अहम नोटिस जारी 

आईसीएआई सीए परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। काठमांडू में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। अब तक नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
icai ca exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने काठमांडू में आयोजित होने वाली सीए सितंबर सेशन परीक्षा (ICAI CA Exam 2025) को स्थगित करने का फैसला लिया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। अब काठमांडू (नेपाल) में 9 और 10 दिसंबर को एग्जाम आयोजित नहीं किए जाएंगे। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.icai.org/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

9 सितंबर को सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 और 10 सितंबर को सीए फाइनल ग्रुप-2 पेपर का आयोजन होने वाला था। आईसीएआई ने बाकी किसी भी परीक्षाओं की तारीख में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य दिनों में 30 मई को जारी शेड्यूल के मुताबिक की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

क्यों उठाया गया यह कदम?

नेपाल में पिछले दो दिनों से हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया है। सोशल मीडिया बैन होने और भ्रष्टाचार को लेकर युवाओं में गुस्सा है। जो अब हिंसक रूप ले चुकी है। गृह मंत्री रमेश लेखक,कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी के बाद अब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब तक कई लोगों की जान भी चली गई है।

यहाँ देखें एग्जाम शेड्यूल 

सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 3, 6 और 8 सितंबर को किया गया।  ग्रुप-2 पेपर 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को आयोजित हो रही है। ग्रुप-2 परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित होने वाली है। 16, 18, 20 और 22 सितंबर को सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।   एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो चुके हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • सीए फाउंडेशन/ इंटरमीडिएट।/फाइनल एग्जाम एडमिट कार्ड में से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
  • फिर एसएसपी आईडी स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • “डाउनलोड एडमिट कार्ड” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews