Hindi News

जारी हुआ ICSI CS दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 21 दिसंबर में एग्जाम शुरू, देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
आईसीएसआई सीएस परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार 17 डिजिट रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
जारी हुआ ICSI CS दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 21 दिसंबर में एग्जाम शुरू, देखें लिंक और स्टेप्स 

ICSI CS 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (Institute of Company Secretaries of India) ने आईसीएसआई सीए दिसंबर सेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, रिपोर्टिंग टाइम के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।  इसके बिना  एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार के प्रश्न या परेशानी के लिए उम्मीदवार enroll@icsi.edu पर ईमेल कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू (ICSI CS December Exam Date)

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक होने वाला है। शेड्यूल के मुताबिक 25 फरवरी 2024 को रिजल्ट घोषित होंगे। जून 2025 सेशन के लिए जून 2025 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जनवरी 2025 से शुरू होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (ICSI CS Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएँ।
  • होमपेज पर आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। 17 डिजिट वाला रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। “Get Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर ई-एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews