IGNOU में लेना चाहते हैं एडमिशन? एक बार फिर बढ़ाई गई तारीख, अभी भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर आप इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। विश्वविद्यालय ने एडमिशन की तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है।
IGNOU

अगर आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन और री रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। जो छात्र इग्नू से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं या पहले से पढ़ रहे हैं और री रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं उनके पास अब भी मौका है।

अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं या फिर से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

IGNOU के इन कोर्सेज में लें प्रवेश

इग्नू से छात्र ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग, ऑनलाइन प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाले सभी यूजी, पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ओवरसीज स्टूडेंट्स भी यहां से पढ़ाई पूरी करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

कैसी है प्रोसेस

  • एडमिशन प्रक्रिया छात्र ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admission के ऑप्शन पर क्लिक कर जी प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको क्लिक हियर टू रजिस्टर की लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां जो भी जानकारी मांगी गई है उसे भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सारी डिटेल डालकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • सबसे आखिर में निर्धारित शुल्क जमा कर पूरे भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें

IGNOU

जानें जरूरी तारीख

आवेदन करने वाले छात्रों को तय तिथियों के अंदर अपना फॉर्म पूरा करना होगा। 28 फरवरी के बाद एप्लीकेशन की डेट बढ़ाना शायद ही संभव होगा। एसएमएस सुविधा से बचने के लिए 28 फरवरी तक या फिर उससे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए इग्नू के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews