IGNOU TEE June 2022: 22 जुलाई से 5 सितंबर तक होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम, छात्रों के लिए जानना जरूरी

ignou

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों के लिए काम की खबर है।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने विभिन्न ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और अन्य कोर्स की जून 2022 परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।वे सभी उम्‍मीदवार जो जून 2022 टीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते है, वे IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट कर डिटेल्‍ड डेटशीट चेक कर सकते हैं।

यह  भी  पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जून में होगा सारा भुगतान, पेंशन-GPF पर भी बड़ी अपडेट

विश्वविद्यालय द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, जून टीईई का आयोजन 22 जुलाई से  5 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। परीक्षाएं तय तारीखों पर तीन-तीन घंटों की दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।हालांकि, इग्नू द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के विवरणों के मुताबिक घोषित की गयी तिथि फिलहाल संभावित हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए एग्‍जामिनेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल नियत समय में ignou.ac.in पर ओपन हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी विसंगति होने पर datesheet@ignou.ac.in पर जानकारी दें।  ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए यह जरूरी है कि उनके रजिस्ट्रेशन वैलिड हो। परीक्षा फॉर्म के लिए यह भी जरूरी है कि छात्र ने सम्बन्धित कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि पूरी कर ली हो।

यह भी पढ़े..MP: शनिवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 17 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपडेट

विभिन्न कोर्स में रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि समान समूह (समूह 1 से समूह 6) के कोर्स की स्थिति में परीक्षा की तारीख और परीक्षा सत्र में परिवर्तन के निवेदन इग्नू द्वारा अस्वीकार किए जाने की घोषणा नोटिस में की गई है। यदि छात्र का बैकलॉग कोर्स हो या कोर्स अलग-अलग प्रोग्रामों से सम्बन्धित हो तो भी छात्र परीक्षा की तारीख या परीक्षा सत्र में करेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इन छात्रों को इस सत्र में परीक्षाएं देनी होंगी।

इसके अलावा नोटिस में यह भी बताया गया है कि एग्‍जाम फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्‍यान रखा जाना चाहिए। उम्‍मीदवारों को यह निर्देश दिए गए है कि वे अपने असाइनमेंट समय पर जमा कर दें और जिन उम्‍मीदवारों का न्‍यूनतम टाइम पीरियड पूरा हो चुका होगा, वे ही टर्म एंड परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।नोटिस में उन कोर्सेज़ की जानकारी भी दी गई है जिनके लिए परीक्षा MCQ आधारित होगी।

यह भी पढ़े..http://www.ignou.ac.in/userfiles/datesheet.pdf?ref=inbound_article

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews