IGNOU ऑफर कर रहा मीडिया-पत्रकारिता से जुड़े ये 5 कोर्स, बिना फीस ऑनलाइन करें पढ़ाई

इग्नू फ्री में मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। लिस्ट में विज्ञापन और डिजिटल मीडिया जैसे विषय भी शामिल हैं। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-  
C Programming Free Courses

AI Generated Image

मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई लोगों को बेहद रूचि होती है। यदि आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो इग्नू के फ्री कोर्सेज का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं। इसके लिए आपको स्वयं पोर्टल को विजिट करना होगा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” पर मीडिया और जर्नलिज्म से जुड़े पांच कोर्स ऑफर कर रही है। इसमें “डिजिटल मीडिया लिटरेसी” “जेंडर एंड द मीडिया”,  “मीडिया इनफॉरमेशन एंड एंपावरमेंट”, “डिजिटल मीडिया” और एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस” शामिल हैं।

सभी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। 15 सितंबर एनरोलमेंट की आखिरी तारीख है। इनका समापन 15 नवंबर को होने वाला है। वहीं परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा।  इस परीक्षा में ऐसे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जो सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए एग्जाम शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

ऐसे उठाएं लाभ 

  • इग्नू के इन कोर्सेस से जुड़ने के लिए सबसे पहले स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर टॉप में दिए गए Sign in/रजिस्टर के टैब पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिल्टर के ऑप्शन में जाकर इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चुनें।
  • कोर्स को सर्च करें और इसके लिंक पर क्लिक करें।
  • “Join” बटन पर क्लिक करके आप इसका लाभ उठा पाएंगे

पाठ्यक्रमों से जुड़ी खास बातें 

एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस:-यह एक पोस्टग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। जिसकी अवधि 12 सप्ताह है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम में विज्ञापन से जुड़े थ्योरी, मॉडल, ब्रांड मैनेजमेंट, एजेंसी, मीडिया प्लानिंग और पब्लिक रिलेशंस से जुड़े विभिन्न टॉपिक को शामिल किया गया है। 15 सितंबर तक स्टूडेंट एनरोलमेंट कर सकते हैं।

डिजिटल मीडिया लिटरेसी:- डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स इस कोर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसकी अवधि भी 16 सप्ताह है। इंग्लिश मध्यम में यह उपलब्ध है। इस कोर्स से यूजी या पीजी स्टूडेंट्स जुड़ सकते हैं। इसमें पाठ्यक्रम में मल्टीमीडिया टूल्स, न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनफॉरमेशन प्रोसेसिंग, पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट जैसे कई टॉपिक को शामिल किया गया है।

जेंडर एंड द मीडिया:- इस कोर्स को भी पत्रकारिता की कैटेगरी में शामिल किया है। पोस्टग्रेजुएट लेवल प्रोग्राम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। केवल 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में यह बताया गया है कि मीडिया जेंडर को कैसे प्रस्तुत करता है।

मीडिया इनफॉरमेशन एंड एंपावरमेंट:- यह भी पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है। जिसकी अवधि 12 सप्ताह है। यह कोर्स इंग्लिश, हिंदी और तमिल तीनों भाषाओं में उपलब्ध है।

डिजिटल मीडिया:- यह कोर्स भी इग्नू ऑफर कर रहा है, जो यूजी/पीजी स्तर प्रोग्राम है। जिसकी अवधि 16 सप्ताह है। इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध इस कोर्स में इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन न्यूज़ शेयरिंग जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews