Hindi News

IGNOU से फ्री में करें ये 6 ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स, घर बैठे बिना फीस कैसे करें ज्वाइन? यहाँ जानें डिटेल 

Published:
फ्री में स्वयं पोर्टल कई भाषाओं को सिखा जा सकता है। इग्नू भी कई कोर्स ऑफर कर रहा है। आसान स्टेप्स को फॉलो कर इन प्रोग्राम को स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते हैं आइए एक नजर इन पाठ्यक्रमो और विशेषताओं पर डालें- 
IGNOU से फ्री में करें ये 6 ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स, घर बैठे बिना फीस कैसे करें ज्वाइन? यहाँ जानें डिटेल 

AI Generated Image

कई लोग अलग-अलग भाषाओं को सिखाने में रुचि रखते हैं। यदि भी ऐसे लोगों में से एक हैं, तो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है।  स्वयं पोर्टल पर कई लैंग्वेज कोर्स मुफ्त में उपलब्ध हैं, जिसे इग्नू ऑफर कर रहा है। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होने जा रही है। 15 सितंबर तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। इस लिस्ट में सिर्फ एक सेल्फ पेस्ड कोर्स है।

इन पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए छात्रों को किसी प्रकार के फीस का भुगतान नहीं करना पड़ता। जानकारी के लिए बता दे कि स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा पेश किया गया एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है, जिस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर, गणित और अन्य विषयों से संबंधित अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। हालांकि सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए शुल्क लगता है। इच्छुक छात्र स्वयं पोर्टल swayam.gov.in या ऐप पर जाकर इसे आसानी से ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले रजिस्टर करना पड़ेगा।

कौन-सा लैंग्वेज कोर्स ऑफर कर रहा इग्नू?

इस लिस्ट में “लैंग्वेज एक्रॉस द करिकुलम”, “मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज- मलयालम”, “बेसिक्स ऑफ स्पेनिश लैंग्वेज एंड कल्चर-1”, “बेसिक्स ऑफ स्पेनिश लैंग्वेज एंड कल्चर-2”, “इंट्रोडक्शन टू पंजाबी लैंग्वेज, हिस्ट्री एंड कल्चर” और “हिस्ट्री ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज एंड लिटरेचर” शामिल हैं।

स्पेनिश से जुड़े दो कोर्स 

बेसिक्स ऑफ स्पेनिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर दोनों भाग में बंटा हुआ है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होंगे। दोनों ही सर्टिफिकेट प्रोग्राम है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य स्पेनिश भाषा से संबंधित स्किल को और भी बेहतर बनाना है। साथ ही लैंग्वेज के लिए उत्तर नॉलेज की प्रदान करना।

आइए जानें पाठ्यक्रमों के बारे में

  • लैंग्वेज एक्रॉस द करिकुलम:- यह एक टीचर एजुकेशन कोर्स है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। इसे 10 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। इस कोर्स में लर्निंग में लर्निंग में भाषा के महत्व को बड़ा बताया जाएगा। B.Ed वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
  • मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज– मलयालम:- जो लोग मलयालम भाषा में रुचि रखते हैं, वह इस पाठ्यक्रम से जुड़ सकते हैं। इसे पूरा करने में 15 सप्ताह का समय लगेगा। यह एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम है।
  • इंट्रोडक्शन टू पंजाबी लैंग्वेज:- इसमें पंजाबी लैंग्वेज, लिटरेचर और इतिहास के बारे में  जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे कभी भी जुड़ सकते हैं। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।
  • हिस्ट्री ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज एंड लिटरेचर:- यह एक डिप्लोमा लेवल का लैंग्वेज कोर्स है, जो उर्दू माध्यम में उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम के जरिए स्टूडेंट उर्दू भाषा और साहित्य के बारे में समझ सकते हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews