MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

क्लाउड कम्प्यूटिंग सीखना चाहते हैं? तो फ्री में करें IGNOU का यह कोर्स, ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

इग्नू फ्री में क्लाउड कम्प्यूटिंग से जुड़ा कोर्स ऑफर कर रहा है। स्वयं पोर्टल पर बिना शुल्क इसे ज्वाइन कर सकते हैं। 15 सितंबर एनरोलमेंट की अंतिम तारीख है। आइए पाठ्यक्रम के बारे में जानें- 
IIT Madras Free English Courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म SWAYAM पर “क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज” नाम का  फ्री पाठ्यक्रम ऑफर कर रही है। जिसका लाभ यूजी या पीजी स्टूडेंट फ्री में उठा सकते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख भी नजदीक है। क्लाउड आधारित समाधान के आयोजन और संचालन के लिए जरूरी मूलभूत अवधारणा, अत्याधुनिक तकनीक और उद्योग की सर्वोत्तम प्रभाव के बारे में बताया जाएगा। वर्चुलाइजेशन, नेटवर्क, आर्किटेक्चर स्टोरेज मैनेजमेंट, सुरक्षा प्रोटोकॉल  जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

क्लाउड कंप्यूटिंग करियर के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आज के दौर में इससे जुड़े प्रोफेशनल्स की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। यदि आपको इस फील्ड में रुचि है तो इग्नू का यह कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ती। केवल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। हालांकि इसके लिए एक सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए फीस का भुगतान करना होगा। लेकिन रजिस्ट्रेशन और  और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ्त होती है।

कोर्स से जुड़ी जरूरी बातें 

इस पाठ्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ नीलेश के. मोदी है। अब तक  1300 से अधिक उम्मीदवार इसके लिए एनरोलमेंट कर चुके हैं।  पाठ्यक्रम में  रिकॉर्ड किए गए लेक्चर, रीडिंग मैटेरियल, हैंड ऑन लैप्स एंड टूल्स, रियल वर्ल्ड केस स्टडीज, इंडस्ट्री उदाहरण, क्विज, लैब रिपोर्ट और अन्य असेसमेंट को शामिल किया गया है। यह पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। केवल 12 सप्ताह में से पूरा किया जा सकता है। 4 क्रेडिट पॉइंट के इस प्रोग्राम को कंप्यूटर साइंस कैटेगरी में शामिल किया गया है।

नोट कर लें जरूरी तारीख

25 जुलाई से लेकर  15 नवंबर तक कोर्स यह चलेगा। स्टूडेंट 15 सितंबर एनरोलमेंट कर सकते हैं। वहीं सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का आयोजन 12 दिसंबर को दूसरे शिफ्ट में किया जाएगा। 40% अंक लाने वालों को सर्टिफिकेट मिलेगा।

कैसे करें ज्वाइन?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।
  • अब साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन को क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद कोर्स को सर्च करें और ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद आप पाठ्यक्रम से जुड़ पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
क्लाउड कम्प्यूटिंग सीखना चाहते हैं? तो फ्री में करें IGNOU का यह कोर्स, ऑनलाइन होगी पढ़ाई