आईआईटी मद्रास केंद्र सरकार द्वारा संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म “स्वयं प्लस” पर IITM पर्वतक के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित कई पाठ्यक्रम (IIT Madras AI Courses) ऑफर कर रहा है। जिसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स पोर्टल http://swayam-plus.swayam2.ac.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। पढ़ाई पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी। कॉलेज या कोचिंग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 मई 2026 है।
सभी पाठ्यक्रमों की अवधि 25 से लेकर 45 घंटे के बीच है। साथ ही ये इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध हैं। केवल 100 रुपये +जीएसटी का भुगतान शुल्क के रूप में करना होगा। हालांकि चुनिंदा पाठ्यक्रमों की फीस 500 रुपये+जीएसटी है। कोर्स को ज्वाइन करने से पहले छात्रों को पात्रता, सिलेबस इत्यादि को अच्छे से जानने की सलाह दी जाती है। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद स्वयं प्लस और आईटीएम पर्वतक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।
तीन नए कोर्स भी शामिल
इन पाठ्यक्रमों की सूची में तीन नए कोर्स शामिल किए गए हैं। जिनके नाम AI फॉर एस्पायरिंग इंजीनियर, एआई फॉर एडमिनिस्ट्रेटर और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग है। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि 30 घंटे है। इसे कोई भी ज्वाइन कर सकता है। इसमें कुल आठ मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। एआई फॉर एडमिनिस्ट्रेटर की अवधि 45 घंटे है। इस पाठ्यक्रम में कुल चार मॉड्यूल शामिल है। एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले, पॉलिसी मेकर्स, ऑपरेशंस मैनेजर और ऐसे व्यक्ति जो AI गवर्नेंस में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह पाठ्यक्रम अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए फीस 100 रुपये+जीएसटी है।
AI फॉर एस्पायरिंग इंजीनियरिंग के लिए 500 + जीएसटी का भुगतान करना होगा। इस पाठ्यक्रम में इंजीनियरिंग के लिए मास्टर कोर प्रोग्रामिंग लॉजिक, पाइथन समेत कई जरूरी टॉपिक्स को शामिल किया गया है। कक्षा दसवीं पास छात्र ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी अवधि 45 घंटे है। इसके अलावा आईआईटी मद्रास AI/ML यूजिंग पायथन, क्रिकेट एनालिटिक्स यूजिंग AI, एआई फॉर एजुकेटर्स, एआई फॉर फिजिक्स, एआई इन केमिस्ट्री और एआई इन अकाउंटिंग कोर्स भी ऑफर कर रहा है।

ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले स्वयं प्लस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर नए यूजर्स “Register” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फोटोग्राफ, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता इत्यादि जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- प्रोफाइल क्रिएट होने के बाद इसके बाद “Explore courses” के ऑप्शन में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
- कोर्स को सेलेक्ट करें। इसके बाद “Enroll Now” के लिंक पर क्लिक करें।






