Hindi News

NEET UG 2026 परीक्षा खत्म, कब आएगी उत्तर कुंजी? जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

Published:
नीट यूजी परीक्षा समाप्त हो चुकी है। जल्द ही उत्तर कुंजी जारी होगी। जिसके जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। पिछले वर्षों का ट्रेंड और इसे डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
NEET UG 2026 परीक्षा खत्म, कब आएगी उत्तर कुंजी? जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर के विभिन्न शहरों में 3 मई को नीट यूजी (NEET UG) का आयोजन किया। परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार होता है। जिससे संबंधित कोई भी अधिकारी घोषणा अब तक नहीं की गई  है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि एनटीए प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा खत्म होने के बाद 1 महीने के भीतर ही जारी करता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। जिस पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने का मौका मिलेगा। यह सुविधा निर्धारित समय लिए ही उपलब्ध रहेगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

इन चुनौतियों की समीक्षा एनटीए द्वारा विशेषज्ञों की मदद से की जाएगी। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन होगा। जिसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। रिजल्ट इसी के आधार पर तैयार और घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह नहीं बताया जाएगा कि उनकी आपत्ति स्वीकार की गई है या नहीं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट यूजी 2026 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आंसर-की नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. रिस्पांस शीट से इसे मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  6. जरूरत पड़ने पर “चैलेंज आंसर-की” के लिंक क्लिक करके उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  7. समर्थन के लिए दस्तावेजों को अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी।

पिछले 3 वर्षों का रुझान जानें 

2025 में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में 4 मई को किया गया था। वहीं 3 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई थी। 2024 में परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया गया था। उत्तर कुंजी 30 मई को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 31 मई 2024 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला था। 2023 में परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था। उत्तर कुंजी 5 जून को जारी की गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews