जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कर लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर 4 मई तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की में महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी कर दी है। जिसमें एडमिट कार्ड और स्क्राइब पोर्टल भी शामिल है।
प्रवेश पत्र 11 मई सुबह 10:00 बजे जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार 17 मई दोपहर 2:30 तक डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि जेईई मेंस एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि इत्यादि की जरूरत पड़ेगी। PwBD उम्मीदवार/ 40% से कम डिसेबिलिटी/ऐसे उम्मीदवार जिन्हें लिखने में परेशानी है, उनके लिए स्क्राइब पोर्टल 16 मई 2026 को एक्टिव होगा।
जेईई एडवांस्ड शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को दो शिफ्टों में होने वाला है। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक किया जाएगा। वहीं पेपर-2 का आयोजन 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगा। रिस्पांस शीट 21 मई को उपलब्ध होगी। प्रोविजनल आंसर-की 25 मई को जारी हो सकती है। परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड से प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सीट और पाठ्यक्रम अलॉट किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड का महत्व
एडमिट कार्ड में नाम, जेईई एडवांस्ड रोल नंबर, जेईई मेंस एप्लीकेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, एड्रेस, कैटेगरी, परीक्षा केंद्र का नाम और पता जैसे जानकारी उपलब्ध होगी। प्रवेश पत्र में यदि कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो जेईई एडवांस्ड 2026 के अध्यक्ष या संबंधित कॉर्डिनेटर, कॉर्डिनेटिंग आईआईटी को संपर्क करने की सलाह दी जाती है। डाउनलोड करने में यदि कोई परेशानी होती है तो उम्मीदवार जोनल चेयरपर्सन को तत्काल रूप से संपर्क कर सकते हैं।
ध्यान रखें की परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट के साथ ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड को ले जाने की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी जैसी कि जेईई मेंस एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और जेईई मेंस रोल नंबर को दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से करें।
- सारी जानकारी को स्थापित करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इस का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।






